17 जानवरों के साथ 2 पशु तस्कर अरेस्ट, बबुरी पुलिस ने भेजा जेल

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि ये गोवंश हम लोगों को हलीम पुत्र रहीम निवासी छिवलहा थाना हतिगवां जिला फतेहपुर ने बाँदा तिन्दवारी के जंगल से लाद कर वध के लिए बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाने के लिए दिया था।
 

बबुरी पुलिस ने बिहार की ओर जाते समय पकड़ा

फतेहपुर व प्रयागराज के रहने वाले हैं तस्कर

इन पर दर्ज हैं कई मुकदमे

चापड़ भी हुआ है बरामद


चंदौली जिले की बबुरी पुलिस ने  ट्रक में क्रूरतापूर्वक तरीके से लादकर वध हेतु ले जाए जा रहे 17  गोवंशों को लेकर जा रहे दो पशु तस्करों को एक चापड़ के साथ धर दबोचा है। थाना बबुरी पुलिस की टीम ने इन दोनों को ग्राम भुड़कुड़ा से आगे नाला पुलिया के पास से पकड़ा है।  

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में अपराध की रोकथाम एवं गौतस्करी के विरुद्ध अंकुश लगाये जाने हेतु चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर सूचना पर जानवरों से लदा ट्रक चकिया की तरफ से लेवा होकर उतरौत धरौली की ओर जा रहा था।

ये जानवर बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल पण्डुआ में वध हेतु जाने वाले थे। इसी सूचना पर बबुरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए ग्राम भुड़कुड़ा से आगे नाला पुलिया के पास गाड़ी के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। पकड़े गए तस्करों में वाहन के चालक ने अपना नाम मशरूर गद्दी पुत्र महबूब गद्दी निवासी ग्राम बक्सी मोहड़ा थाना करेली जनपद प्रयागराज  तथा खलासी ने अपना नाम सोनू कुमार पुत्र लालबहादुर निवासी ग्राम बाकरगंज थाना कोतवाली फतेहपुर बताया।

बरामद गोवंशों व नाजायज चापड़ के आधार पर दिनांक 9 नवंबर को अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर थाना बबुरी पर मुकदमा अपराध संख्या 121/23 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनयम व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि ये गोवंश हम लोगों को हलीम पुत्र रहीम निवासी छिवलहा थाना हतिगवां जिला फतेहपुर ने बाँदा तिन्दवारी के जंगल से लाद कर वध के लिए बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाने के लिए दिया था। जिसे पंश्चिम बंगाल में ले जाकर उँचे दामों बेचते हैं और जो भी पैसा मिलता है उसे आपस में बाँट लेते हैं।

इस मामले में दो अन्य अभियुक्त प्रकाश में आए हैं, जिसमें हलीम पिता रहीम निवासी छिवलहा थाना हथगांव जिला फतेहपुर व गाड़ी का मालिक  रोहित पुत्र महाबीर मोवाइल नंबर 8401205239 पता अहमदाबाद का बताया जा रहा है।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
(A). मशरूर गद्दी पुत्र महबूब गद्दी ग्राम बक्सीमोहड़ा थाना करेली जनपद प्रयागराज
1. मु0अ0स0121/2023 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 व धारा 04/25 आर्म्स एक्टथाना बबुरी जनपद चन्दौली
2. मु0अ0स0 01/2021 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
3.मु0अ0स0 07/2022 धारा 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना पुरवा जनपद उन्नाव
4.मु0अ0स0 08/2022  धारा 419/420/307भादवि थाना पुरवा जनपद उन्नाव
5. मु0अ0स0 09/2022धारा  3/25 आर्म्स एक्ट थाना पुरवा जनपद उन्नाव
6.मुअस 271/2022 धारा 2/3उ0प्र0गैगेस्टर एक्ट थाना पुरवा जनपद उन्नाव

(B). सोनू कुमार पुत्र लालबहादुर नि0 ग्राम मो0 बाकरगंज थाना कोतवाली फतेहपुर जिला - फतेहपुर
1.. मु0अ0स0121/2023 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बबुरी जनपद चन्दौली
2. मु0अ0स0106/2021धारा 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना सराय इनायत जनपद प्रयागराज
3.मु0अ0स077/2018 धारा 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व धारा 279 भादवि थाना लंका जनपद वाराणसी

(C)हलीम पिता रहीम निवासी छिवलहा थाना हथगांव जिला फतेहपुर
1. मु0अ0स0121/2023 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बबुरी जनपद चन्दौली
2.मु0अ0स083/2021धारा141/147/148/149/332/333/336/353/399/402/452/504भादवि थाना धरियाव जनपद फतेहपुर
3.मु0अ0स0 193/2017 धारा 419/420/467/468/471भादवि थाना धरियाव जनपद फतेहपुर
4.मु0अ0स0 210/2017  धारा 354घ/504/506 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट थाना हथगाव जनपद फतेहपुर
5. मु0अ0स0 219/2018 धारा 420/467/468 भादवि थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर
6.मु0अ0सं0 307/2015 धारा 429 भादवि
7. मु0अ0स0 02/2016धारा 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 व 307भदवि थाना बारासगवर जनपद उन्नाव

विवरण बरामदगीः-
1-17 राशि गोवंश
2-एक अदद ट्रक संख्या GJ27TD4124 तथा चेचिस नं0 MAT448037G5E08327 है।
3.एक अदद नाजायज धारदार चापड़
4. 02 अदद मोबाइल जिसका

इनको गिरफ्तार करके जानवरों की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय के अलावा उपनिरीक्षक शिवानन्द वर्मा व मधुसुदन राय के साथ सिपाही शैलेष यादव शामिल थे।