बलुआ पुलिस ने गैंगस्टर विकास और अभिषेक को किया अरेस्ट, धीना बाजार से पुलिस दबोचा

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 28 वर्षीय विकास सिंह है, यह बलुआ थाने के सराय गांव का रहने वाला है। इसे गैंग का लीडर बताया जा रहा है।
 

बलुआ थाने में दर्ज है गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा

दोनों वांछितों को गाड़ी के साथ किया गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट के साथ-साथ मारपीट और धमकी देने के हैं आरोपी

चंदौली जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, बलुआ थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में बलुआ पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद आज 22 सितंबर, 2025 को बलुआ पुलिस ने धीना बाजार इलाके से इन दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर बलुआ थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 28 वर्षीय विकास सिंह है, यह बलुआ थाने के सराय गांव का रहने वाला है। इसे गैंग का लीडर बताया जा रहा है। वहीं दूसरा 27 वर्षीय  अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू है, उसी गांव का रहने वाला है और गैंग का सक्रिय सदस्य है। इन दोनों पर बलुआ थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 226/2025 दर्ज है।

बरामदगी और आपराधिक इतिहास
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी (संख्या MH48BH1000), दो आईफोन (सिल्वर और ब्लैक), और दो सैमसंग फोन (ब्लैक और सिल्वर) बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है:
विकास सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित आर्म्स एक्ट, मारपीट और धमकी देने के कई मामले दर्ज हैं, जबकि अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उप निरीक्षक जमीलुद्दीन खान, हेड कांस्टेबल जलभरत यादव, हेड कांस्टेबल दीपचंद गिरी और कांस्टेबल अनुज कुमार वर्मा शामिल थे।