बेखौफ चोरों ने कटसिला नहर के पास शोरूम से गायब किए कैश, CCTV में कैद हुई चोरों की करतूत

 

चंदौली सदर कोतवाली के करीब कटसिला नहर स्थित एक कार शोरूम में चोरों ने धावा बोलकर 44,000 रुपये की नकदी उड़ा ली। चोरी की यह पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

 
 

सदर कोतवाली के पास बेखौफ चोर

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की लाइव घटना

शोरूम के काउंटर से 44 हजार पार

जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं से भय

चंदौली जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताज़ा मामला जिला मुख्यालय स्थित सदर कोतवाली के बिल्कुल समीप का है, जहाँ कटसिला नहर के पास संचालित एक प्रतिष्ठित कार शोरूम को चोरों ने अपना निशाना बनाया। शुक्रवार की रात चोरों ने शोरूम के भीतर प्रवेश कर वहां रखे नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि शोरूम की दूरी कोतवाली से बहुत अधिक नहीं है। घटना के बाद शोरूम के भीतर का नजारा काफी अस्त-व्यस्त था, जहाँ चोरों ने कीमती सामान की तलाश में काउंटर और फाइलों को इधर-उधर बिखेर दिया था।

 देखिये विडियो -  <a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/_egDRG6QwLs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/_egDRG6QwLs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर का पूरा एक्शन
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम शोरूम के संचालक अरविंद सिंह और उनके कर्मचारी अपना दैनिक कार्य निपटाने के बाद शोरूम बंद कर घर चले गए थे। इसी बीच, रात करीब सवा नौ बजे के लगभग एक चोर ने शोरूम के पिछले दरवाजे का सहारा लिया और भीतर प्रवेश कर गया। चोर की यह पूरी हरकत शोरूम के भीतर लगे हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर ने पहले शोरूम के विभिन्न हिस्सों की तलाशी ली और जब उसे वहां कोई बड़ी वस्तु हाथ नहीं लगी, तो उसने काउंटर की ओर रुख किया।

44 हजार की नकदी लेकर हुआ फरार
चोर ने बड़ी ही सफाई से शोरूम के काउंटर को खंगाला और वहां रखे लगभग 44,000 रुपये की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गया। शोरूम संचालक अरविंद सिंह को घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब शोरूम खोला गया और सामान बिखरा हुआ मिला। काउंटर चेक करने पर पता चला कि मोटी नकदी गायब है। संचालक ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी और कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और चोर की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

आमजन और व्यापारियों में बढ़ता भय
इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि चंदौली जनपद में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। आए दिन हो रही इन वारदातों ने आम जनता के मन में भय पैदा कर दिया है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस की रात्रि गश्त केवल कागजों तक सीमित है, जिसके कारण चोरों को चोरी करने का पर्याप्त समय और अवसर मिल रहा है। व्यापारियों ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जाए।