चकिया पुलिस ने गोतस्करी करते 3 अभियुक्तों को दबोचा, 5 गोवंश बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 5 गोवंश के अलावा दो एंड्रायड मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

चकिया पुलिस की बड़ी कामयाबी

गांव से पैदल हांककर ले जा रहे थे गोवंश

बैना पहाड़ी के पास पकड़े गए 3 तस्कर

5 गोवंश भी बरामद

चंदौली जिले की चकिया पुलिस ने गोतस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार की सुबह 5 गोवंश को बरामद किया और मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मदाबाद व कबीरनगर क्षेत्र के निवासी शामिल हैं, जो गोवंश को पैदल बिहार की ओर हांकते हुए ले जा रहे थे।

थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बैना पहाड़ी के पास ग्राम अर्जीखुर्द के रास्ते से गुजर रहे तीन लोगों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 5 गोवंश बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नरसिंह चौहान पुत्र राधेश्याम चौहान, अंकित पाण्डेय पुत्र बबलू पाण्डेय और निखिल जायसवाल पुत्र मुकेश जायसवाल के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोवंश को जंगल व पहाड़ी रास्तों से पैदल बिहार ले जाते थे। वहां बड़ी गाड़ियों में लादकर इन्हें पश्चिम बंगाल के पंडुआ भेजा जाता था, जहाँ इनकी अवैध बिक्री व वध होता है। इस काम से जो पैसा मिलता था, उसे आपस में बांट लिया जाता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 5 गोवंश के अलावा दो एंड्रायड मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य अभियुक्त नरसिंह चौहान के खिलाफ इससे पहले भी गोतस्करी व अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अंकित पाण्डेय और निखिल जायसवाल भी इस गिरोह में शामिल होकर तस्करी का काम कर रहे थे।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल राकेश सिंह, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार और कांस्टेबल रिजवान अली की भूमिका सराहनीय रही।