चकिया पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का सफल खुलासा, 2 गिरफ्तारी

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक इन्द्रमणि यादव, उपनिरीक्षक एकलाख अहमद, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार और कांस्टेबल रिजवान अली शामिल थे।
 

चकिया पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा किया

दो आरोपियों को शिव मंदिर

सिकन्दरपुर से किया गिरफ्तार

चोरी का माल बरामद

चन्दौली जिले के थाना चकिया पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर एक बड़ी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा तथा क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।

आपको बता दें कि थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में थाना चकिया पुलिस टीम ने 03.09.2025 की रात लगभग 01:30 बजे सिकन्दरपुर स्थित शिव मंदिर के पास से अभियुक्तों मोनू उर्फ मियानू पुत्र कैलाश ठठेरा और सत्यम यादव पुत्र छोटेलाल यादव को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सामान, जिसमें 01 लोहे का रम्मा और 9054 रुपये नगद शामिल थे, बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि यह चोरी की घटना 01.09.2025 की रात की है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने सिकन्दरपुर में सतीश गुप्ता और संतोष गुप्ता की बगल-बगल स्थित किराने की दुकानों की छत के रास्ते प्रवेश किया। उन्होंने सीढ़ी की रेलिंग के ईट रम्मा को निकालकर दुकान के अंदर सेंध लगाई और नगदी चोरी कर छिपा दी। आरोपियों का कहना था कि जब गांव में पुलिस आई, तो दोनों भागने की फिराक में थे।

बताते चलें कि अभियुक्त मोनू उर्फ मियानू के खिलाफ थाना चकिया में 169/2025 व 170/2025 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है। वहीं, सत्यम यादव के खिलाफ भी यही धाराएँ लागू हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक इन्द्रमणि यादव, उपनिरीक्षक एकलाख अहमद, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार और कांस्टेबल रिजवान अली शामिल थे।