गौसिया मस्जिद के पास से दबोचा गया फरार तस्कर सैफ, पास से बरामद हुए हजारों रुपये

 

चंदौली के मुगलसराय थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत फरार चल रहे नामजद आरोपी मो0 सैफ को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से नगदी भी बरामद हुई है। पूरी खबर पढ़ें।

 
 

मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वांछित अभियुक्त मो0 सैफ गिरफ्तार

गौसिया मस्जिद के पास से पकड़ाया

आरोपी से ₹11,500 की बरामदगी

गोवध अधिनियम के तहत कार्रवाई

चंदौली जिले के थाना मुगलसराय के अंतर्गत ग्राम सतपोखरी में बीते 20 जून 2026 को पुलिस ने एक बड़ी छापेमारी की थी. इस कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 70 किलो 760 ग्राम संदिग्ध गोमांस, चापड़, तीन चाकू, दो रेती और गोमांस काटने के कई उपकरण बरामद हुए थे। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को तो पकड़ लिया था, लेकिन मो. सैफ और उसका एक साथी भागने में सफल रहे थे। इसके बाद से ही पुलिस गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश कर रही थी।

मस्जिद के पास से हुई गिरफ्तारी

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम लगातार इस मामले के फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार (10 जुलाई 2026) को पुलिस को मुखबिर से एक सटीक सूचना मिली. इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और फरार चल रहे वांछित आरोपी मो0 सैफ को उसके घर के पास स्थित गौसिया मस्जिद के निकट से धर दबोचा।

आरोपी के पास से नगदी बरामद

पकड़ा गया आरोपी मो0 सैफ मो0 इकबाल का पुत्र है और वह ग्राम सतपोखरी का ही रहने वाला है। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने जब उसकी जामा तलाशी ली, तो उसके पास से ₹11,500/- नगद बरामद हुए। पुलिस ने बरामद पैसों को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये रही गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस कामयाब कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के साथ चन्धासी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र पाण्डेय, शिवाला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश प्रकाश और कांस्टेबल परवेज अहमद मुख्य रूप से शामिल रहे।