चंदौली पुलिस ने अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 27 लीटर शराब बरामद
 

गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवेन्द्र बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी नवीन मंडी, हेड कांस्टेबल विजय कुमार गौड़ और कांस्टेबल पंकज कुमार साहनी शामिल रहे।
 

मझवार रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 के सामने से अरेस्ट

शराब को पिट्टू बैग और ट्राली बैग में रखकर ले जा रहा था बिहार

बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं दोनों तस्कर 

चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली चंदौली की पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को 27.7 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी पी.डी.डी.यू. नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में 30 जुलाई को मझवार रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 के सामने, पगदंडी रास्ते से मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में पासवान पुत्र लाला पासवान (लगभग 30 वर्ष) और भागीरथी कुमार पासवान (18 वर्ष), निवासी विक्रमगंज गोसाई मुहल्ला, जिला रोहतास, बिहार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 27.7 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है, जिसमें 21 अदद बीयर ट्यूबर्ग (प्रत्येक 500 मिलीलीटर) और 86 पाउच देशी शराब (विंडोज कंपनी के 200 मिलीलीटर के) शामिल हैं। शराब को पिट्टू बैग और ट्राली बैग में रखा गया था।  पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। मामला संख्या 188/2025 दर्ज की गई है।

गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवेन्द्र बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी नवीन मंडी, हेड कांस्टेबल विजय कुमार गौड़ और कांस्टेबल पंकज कुमार साहनी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा है कि अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है।