चंदौली में पुलिस और भैंस चोरों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, 5 शातिर दबोचे गए

चंदौलीमें लंबे समय से भैंस चोरी कर ग्रामीणों की नींद उड़ाने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया है। घेराबंदी के दौरान भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल होने वाली मैजिक गाड़ी भी बरामद की है। पूरी खबर नीचे पढ़ें...
 

चंदौली पुलिस और एसओजी को मिली बड़ी सफलता

पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

रात में भैंस चोरी करने वाले 5 शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी में इस्तेमाल होने वाली मैजिक गाड़ी बरामद

चकिया जिला अस्पताल में कराया जा रहा घायल का इलाज

चंदौली जिले से एक राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से रात के अंधेरे में पशुओं की चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। चकिया कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मिलकर एक बड़े भैंस चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें एक शातिर चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

रात में भैंस चोरी करने वाले 5 शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी में इस्तेमाल होने वाली मैजिक गाड़ी बरामद

चकिया जिला अस्पताल में कराया जा रहा घायल का इलाज@chakiyacdi @Uppolice @chandaulipolice @IgRangeVaranasi pic.twitter.com/O1l27hT18q

— Chandauli Samachar (@chandaulinews) July 25, 2026


ग्रामीणों में छाया था दहशत का माहौल
चंदौली जिले के कई गांवों में बीते कुछ दिनों से लगातार भैंस चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। रात के समय अचानक गायब होती भैंसों के कारण स्थानीय किसान और ग्रामीण बेहद परेशान थे। इलाके में चोरों की वजह से दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद चकिया पुलिस और एसओजी की टीम सक्रिय होकर गिरोह पर नजर रख रही थी।

चोरी की फिराक में थे बदमाश, पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस को सटीक जानकारी मिली कि भैंस चोर गिरोह किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को मौके पर देखते ही चोरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से चार शातिर बदमाशों को धर दबोचा। इसके साथ ही मौके से एक मैजिक गाड़ी भी बरामद की गई, जिसका इस्तेमाल ये लोग चोरी की गई भैंसों को लादकर ले जाने में करते थे।

भाग रहे बदमाश ने चलाई गोली, पुलिस की जवाबी कार्रवाई
जब पुलिस चार आरोपियों को पकड़ रही थी, तभी गिरोह का एक अन्य सदस्य तमंचा लहराते हुए फायरिंग करने लगा और भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया और उसे नाले के पास घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फिर से गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अस्पताल में चल रहा इलाज, आगे की जांच जारी
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए चकिया के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। चकिया के थाना प्रभारी ने बताया कि इस संयुक्त अभियान में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ कानूनी धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह के तार और कहाँ-कहाँ जुड़े हैं।