चंदौली पुलिस ने एक मनचले को किया गिरफ्तार, जिला अस्पताल के पास से अरेस्ट
चंदौली पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार किया
आपरेशन मजनू अभियान में शोहदे पर नकेल
महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला पकड़ा गया
चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की। अभियान के हिस्से “आपरेशन मजनू” के तहत महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में सतर्क दृष्टि रखते हुए थाना चंदौली पुलिस ने एक शोहदे को गिरफ्तार किया।
थाना चंदौली पुलिस टीम ने 28 सितंबर 2025 को चेकिंग के दौरान प0 कमलापति त्रिपाठी अस्पताल के बाहर से चन्द्रजीत पुत्र सुदामा, उम्र लगभग 36 वर्ष, निवासी ग्राम भसनहरा, थाना मोहनिय, जनपद भभुआ (बिहार) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने और अनुचित गाने व फब्तियां कसने का आरोप था।
गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुक़दमा अपराध संख्या -277/2025 धारा 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक देवेन्द्र बहादुर सिंह और हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव की पुलिस टीम सक्रिय रही।
इस गिरफ्तारी से स्पष्ट हुआ कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस न केवल अपराधियों पर सतर्क नजर रख रही है, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में गंभीर और सक्रिय है।