झोपड़ी में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी का कैश और पर्स बरामद

 

चंदौली के धानापुर में झोपड़ी में घुसकर महिला से छेड़खानी करने और पर्स चुराकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लेडीज पर्स, 700 रुपये नकद और पहचान पत्र बरामद हुआ है।

 
 

धानापुर में महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

कुसुम्ही नहर के पास से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

झोपड़ी से चुराया लेडीज पर्स और नगदी बरामद

आरोपी पर पहले से भी दर्ज है एक मुकदमा

धानापुर थाना पुलिस टीम को मिली सफलता

चंदौली जिले की धानापुर थाना पुलिस ने झोपड़ी में घुसकर महिला के साथ असभ्य व्यवहार करने और पर्स चोरी कर भागने वाले आरोपी को तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे कुसुम्ही नहर के पास से दबोचा। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी हुआ छोटा लेडीज पर्स, 700 रुपये नकद और एक पहचान पत्र बरामद किया गया है।

झोपड़ी में घुसकर की थी छेड़खानी और चोरी
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 26 सितंबर की शाम करीब 8:00 बजे आरोपी ग्राम धानापुर में वादिनी की झोपड़ी में जबरन घुस आया था। आरोप है कि उसने महिला के साथ बदसलूकी और छेड़खानी की। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी पास में रखा पर्स उठाकर भाग निकला, जिसमें 700 रुपये नकद रखे हुए थे। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

नहर के पास से घेराबंदी कर दबोचा
प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजेश मिश्र और पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि नामित अभियुक्त कुसुम्ही नहर के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त जगदीश कुमार उर्फ मेलहू को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास और बरामदगी
पकड़ा गया आरोपी 29 वर्षीय जगदीश कुमार उर्फ मेलहू पुत्र स्व. नरसिंह राम, ग्राम बिझवल (थाना धानापुर) का रहने वाला है। तलाशी में उसके पास से चोरी का पर्स और नगदी बरामद हुई, जिसके आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धानापुर थाने में पहले से भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक विनोद यादव, हेड कांस्टेबल राजेश मौर्या, कांस्टेबल प्रवीण त्रिपाठी और महिला कांस्टेबल रचना यादव शामिल रहीं।