1 लाख के इनामी को संरक्षण देने के चक्कर में जेल गया भाई नंदन सिंह, मुट्टन यादव हत्याकांड से है कनेक्शन
चंदौली पुलिस ने 1 लाख के इनामी बदमाश अभिषेक सिंह के भाई नंदन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि वह अपने इनामी भाई को पुलिस से बचाने के लिए न सिर्फ पनाह दे रहा था, बल्कि पुलिस की गोपनीय सूचनाएं भी लीक कर रहा था।
इनामी अपराधी को संरक्षण देना पड़ा भारी
पुलिस की गोपनीय सूचनाएं करता था लीक
मुट्टन यादव हत्याकांड से जुड़ा है मामला
बलुआ के महुअर से हुई नंदन की गिरफ्तारी
चंदौली जिले के धानापुर इलाके में हुई एक हत्या के आरोपी और एक लाख की इनामी को संरक्षण देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है। उसके ऊपर पुलिस ने आरोप लगाया है कि उसके द्वारा न सिर्फ अपराधी को संरक्षण दिया जा रहा था बल्कि पुलिस की गतिविधियों की गोपनीय जानकारी भी पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। इसीलिए पुलिस ने उसके ऊपर साक्ष्य मिलने के बाद कार्यवाही की है।
धानापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान नंदन सिंह उर्फ आशु के रूप में की गई है वह बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर गांव का रहने वाला है। वह चंदौली जनपद में 1 लाख के इनामी बदमाश अभिषेक सिंह उर्फ रामनाथ सिंह उर्फ पहलवान सिंह का सगा भाई बताया जा रहा है।
आपको याद होगा कि चंदौली जनपद के धानापुर बस स्टैंड पर 1 मई को मुट्टन यादव की हत्या की गई थी। इस हत्या के मुख्य आरोपी पर पर पुलिस ने 1 लाख का इनाम घोषित किया है। वह तभी से फरार चल रहा है, जबकि पुलिस इस मामले में कई अन्य लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इस फरार मुख्य अपराधी को संरक्षण देने के आरोप में नंदन सिंह का नाम प्रकाश में आया है।
यह भी बताया जा रहा है कि वह नियमित रूप से पुलिस के मूवमेंट और कार्यवाही की जानकारी आरोपी बदमाश को देता रह रहा था, जिससे आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने पुख्ता सबूत और साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।
इस मामले में कार्यवाही करने वाले धानापुर के थाना प्रभारी त्रिवेणी सेन ने बताया है कि नंदन सिंह उर्फ आशु सिंह पर अपराधी को संरक्षण देने के साक्ष्य मिले हैं, जिसके बाद मामले में कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है और उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जा रहा है।