शहाबगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्त धर्मदेव को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान धर्मदेव, पुत्र स्व० विजयी राम, उम्र लगभग 34 वर्ष, निवासी ग्राम करनौल, थाना शहाबगंज, जनपद चन्दौली के रूप में हुई है।
 

शहाबगंज पुलिस की सफलता

ग्राम करनौल में दबिश देकर गिरफ्तारी

धर्मदेव को गिरफ्तार करके कोर्ट में किया पेश

चंदौली जिले के थाना शहाबगंज पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देशों के अनुपालन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन दिगम्बर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी चकिया श्री रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शहाबगंज अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।

आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान धर्मदेव, पुत्र स्व० विजयी राम, उम्र लगभग 34 वर्ष, निवासी ग्राम करनौल, थाना शहाबगंज, जनपद चन्दौली के रूप में हुई है। धर्मदेव के खिलाफ प्रकीर्ण वाद संख्या 346/2022, विद्यार्थी देवी बनाम धर्मदेव, धारा 128 सीआरपीसी के अंतर्गत वारंट जारी था।

पुलिस टीम ने ग्राम करनौल में दबिश देकर धर्मदेव को गिरफ्तार किया और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।

इस गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रामचन्द्र शाही और हेड कांस्टेबल बालकृष्ण मौर्या शामिल रहे।