सकलडीहा और धीना पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चंदौली जिले के सकलडीहा तथा धीना पुलिस टीम द्वारा एक-एक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

चंदौली जिले के सकलडीहा तथा धीना पुलिस टीम द्वारा एक-एक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताते चले कि धीना पुलिस टीम द्वारा मारपीट व फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास करने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त खरपत उर्फ पिंटू यादव पुत्र स्वर्गीय राम आधार यादव निवासी मतखन्ना बारी पचदेवरा थाना रामपुर माझा जिला गाजीपुर के विरुद्ध धीना थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 11/2024 धारा 147,148, 307, 323, 336, 352, 504, 506, 325 भारतीय दंड विधान के तहत पंजीकृत था।

इसी क्रम में सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त निजामुद्दीन शाह पुत्र मुर्तजा शाह निवासी ग्राम सरहुआ कला थाना सकलडीहा जनपद चंदौली के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 60/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सकलडीहा से थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुरेश प्रकाश सिं,ह कांस्टेबल अभिषेक सिंह सम्मिलित रहे तथा धीना पुलिस से प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव, उप निरीक्षक अशोक कुमार ओझा, उप निरीक्षक  खेदुराम भारती, हेड कांस्टेबल तारकेश्वर गुप्ता, कांस्टेबल चंदन वर्मा, कांस्टेबल अमन पासवान सम्मिलित रहे।