धीना पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त जितेन्द्र को दबोचा, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं हो रहा था पेश

इस पर पुलिस ने शनिवार की सुबह विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ग्राम जमुर्खा में दबिश दी। दबिश के दौरान अभियुक्त अपने घर पर मौजूद मिला।

 

अभियुक्त जितेन्द्र के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से पकड़ा गया अभियुक्त

गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश करने की पूरी की गई तैयारी

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के आदेश पर चलाए जा रहे वांछित व वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना धीना पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस टीम ने ग्राम जमुर्खा निवासी वारण्टी अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र बहादुर को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि थाना धीना पुलिस के अनुसार अभियुक्त जितेन्द्र के खिलाफ मुकदमा संख्या 1282/18 धारा 498ए, 323, 504 भादवि एवं 3/4 डीपी एक्ट थाना धीना में पंजीकृत है। उसे कई बार माननीय न्यायालय में उपस्थित होने के लिए आदेशित किया गया था, लेकिन वह लगातार आदेशों की अवहेलना कर अनुपस्थित रहा। इस पर पुलिस ने शनिवार की सुबह विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ग्राम जमुर्खा में दबिश दी। दबिश के दौरान अभियुक्त अपने घर पर मौजूद मिला। पुलिस ने उसे सुबह लगभग साढ़े छह बजे उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूरी करने हेतु माननीय न्यायालय चंदौली में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक सतीश प्रकाश चौकी प्रभारी कमालपुर तथा हेड कांस्टेबल अमित वर्मा शामिल रहे।

इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि चंदौली पुलिस फरार और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है, ताकि न्यायालय की कार्यवाही समय पर सुनिश्चित हो सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके।