धीना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 2018 से चल रहा था फरार
धीना पुलिस को वारंटी गिरफ्तारी में बड़ी सफलता
2018 के मुकदमे में फरार चल रहा था आरोपी
ग्राम रामरुपदासपुर से पकड़ा गया अभियुक्त
वारंट कोर्ट द्वारा पहले ही किया गया था जारी
चंदौली जिले की धीना थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2018 से न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
आपको बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुदामा यादव पुत्र नरायन यादव निवासी ग्राम रामरुपदासपुर, थाना धीना के रूप में हुई है। वह वर्ष 2018 में दर्ज मुकदमा संख्या 896/2018, अपराध संख्या 58/12, धारा 323, 325, 504 भा.दं.सं. में न्यायालय सीजे (जेडी) एफसीटी द्वितीय, चंदौली से वारंटित चल रहा था।
गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे धीना पुलिस टीम ने अभियुक्त के निवास स्थान ग्राम रामरुपदासपुर में दबिश दी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में उप निरीक्षक अमरेश मिश्रा एवं कांस्टेबल बबलू कुमार शामिल रहे। धीना पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय स्तर पर सराहना मिल रही है।
पुलिस का कहना है कि वांछित/वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ आगे भी लगातार जारी रहेगी।