इलिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 समरसेबल के साथ 2 चोर और 1 नाबालिग गिरफ्तार
इलिया पुलिस ने ने पकड़े दो चोर
उपकरणों के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
एक बाल अपचारी भी हिरासत में
चोरी करते थे पंपिंग सेट व समरसेबुल पंप
चंदौली जिले की इलिया थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत इलिया पुलिस ने चोरी के चार समरसेबुल पंप, एक स्टार्टर और 40 मीटर केबल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
यह कार्रवाई दिनांक 27 जुलाई 2025 को कलानी नहर पुलिया से 50 मीटर पहले ग्राम कलानी के पास की गई। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुरेन्द्रनाथ सिंह तथा उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए तीनों को पकड़ा। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि समरसेबुल और स्टार्टर की चोरी उन्होंने मुगलसराय क्षेत्र से की थी और उन्हें बिहार में बेचने जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीरज चौहान पुत्र स्व. पुनवासी और दीपक चौहान पुत्र कर्मराज चौहान, दोनों निवासी वार्ड नंबर 12, नई बस्ती चंदासी, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली, के रूप में हुई है। दोनों की उम्र क्रमशः 19 और 18 वर्ष बताई गई है। वहीं, तीसरा आरोपी एक बाल अपचारी है, जिसे बाल न्याय प्रणाली के तहत अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या- 55/2025 धारा 317(2)/317(5) BNS के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। बरामद सामान में चार समरसेबुल पंप, एक स्टार्टर और 40 मीटर लंबी केबल शामिल है।
इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उप निरीक्षक सुरेन्द्रनाथ सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, हेड कांस्टेबल कल्लन यादव और कांस्टेबल रामसूरत चौहान शामिल थे।
पुलिस अब अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। इस कार्यवाही से स्पष्ट है कि चंदौली पुलिस चोरी की घटनाओं को लेकर गंभीर है और अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसने में जुटी है।