इलिया पुलिस ने पकड़ा अन्तर्राज्यीय गोतस्कर, बोलेरो से 3 गोवंशीय पशु बरामद
​​​​​​​

अभियान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में चलाया गया।
 

गोतस्करी रोकने के लिए नियमित गश्त और चेकिंग अभियान

बिहार का शातिर गोतस्कर सद्दाम कुरैशी हुआ अरेस्ट

बोलेरो में लादकर बिहार की ओर ले जा रहा था जानवर 

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में गोतस्करी पर सख्त कार्रवाई के तहत थाना इलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार सुबह पुलिस ने पशु चिकित्सालय इलिया के पास चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन (संख्या UP65BC9586) से 3 गोवंशीय पशु बरामद करते हुए एक अन्तर्राज्यीय गोतस्कर को गिरफ्तार किया।

अभियान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में चलाया गया। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई सुबह 7:10 बजे की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में गोतस्करी पूरी तरह रोकने के लिए नियमित गश्त और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सद्दाम कुरैशी (30 वर्ष), पुत्र असलम कुरैशी, निवासी ग्राम चैनपुर, थाना चैनपुर, जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) के रूप में हुई है।

पकड़े अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सद्दाम कुरैशी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं—
1. मुकदमा अपराध संख्या- 60/2025, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना इलिया।
2. मुकदमा अपराध संख्या-  20/18, धारा 3/5ए/8 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना चकिया।
3. मुकदमा अपराध संख्या- 126/19, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, थाना चकिया।

पुलिस अन्य आपराधिक मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना इलिया में मुकदमा अपराध संख्या-  60/2025, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

इनके खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्रनाथ सिंह, हेड कांस्टेबल कल्लन यादव, कांस्टेबल आलोक सिंह, महेश यादव, पंकज यादव और रामसूरत चौहान संयुक्त रूप से शामिल थे।