बीवी ने ससुराल जाने से किया इंकार तो पति ने काट ली हाथ की नस
 

पत्नी पिछले कई महीने से मायके में है और ससुराल आने को तैयार नहीं हो रही है। इसी बात से नाराज पति ने अपने हाथ की नस काट कर खुदकुशी करने की कोशिश की।
 

मुगलसराय कोतवाली इलाके में है यवुक की ससुराल

सकलडीहा कोतवाली इलाके का है निवासी

कई महीने से ननिहाल में रहता था युवक 
 

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक की शादी 2021 में हुई थी लेकिन उसकी पत्नी पिछले कई महीने से मायके में है और ससुराल आने को तैयार नहीं हो रही है। इसी बात से नाराज पति ने अपने हाथ की नस काट कर खुदकुशी करने की कोशिश की। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवा कर  उसका इलाज कराया जा रहा है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताइए जा रही है।

 जानकारी में स्थानीय लोगों ने बताया कि सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी 2021 में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवती के साथ हुई थी। 2021 में शादी के बाद पिछले एक-दो साल तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन उसके बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। लोगों ने बताया कि 5 महीने पहले पति-पत्नी में जब कोई विवाद हुआ तो युवती अपने मायके चली गई। अब वह दोबारा ससुराल जाने के मूड में नहीं है।

 इसके बावजूद आसपास के लोगों और रिश्तेदारों ने कई बार दोनों पक्षों की पंचायत की, लेकिन लड़की ससुराल जाने से मना कर रही है। वहीं लड़का भी लड़की के ही गांव में अपने ननिहाल में पिछले कई माह से रहकर उसे मनाने की कोशिश कर रहा है।

 लोगों ने बताया कि शनिवार को युवक ने अपने पत्नी से मोबाइल फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों में काफी कहासुनी हुई। इसके बाद नाराज होकर उसने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। जैसे ही आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई तो तत्काल उसकी पत्नी को उसकी हालत के बारे में बताया गया। जैसे ही पत्नी को उसकी हालत की जानकारी हुई तो उसने आसपास के लोगों के साथ मिलकर पति को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।