अलीनगर थाना क्षेत्र में मासूम से रेप कर नृशंस हत्या, भूसा घर में छिपा ली लाश

बच्ची के कपड़ों पर लगे खून और स्थिति के आकलन से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि बच्ची शाम को घर के बाहर खेल रही थी।
 

छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म बाद हत्या

भूसा घर में लाश छिपाकर घटना दबाने की कोशिश

मामले की जांच में जुटी है अलीनगर थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम 

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने गांव में सोमवार देर रात छह वर्षीया नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को पास के भूसा घर में छिपा दिया। परिजनों को बच्ची का शव मिलने पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। 

यह घटना घटना सोमवार शाम करीब 9 बजे की बताई जा रही है। बच्ची घर से बाहर थी तभी अचानक गायब हो गई। परिजन उसे ढूंढते हुए घर के से कुछ दूरी पर पहुंचे। जहां बच्ची के अंडरगारमेंट्स पड़े मिले। पास ही बिस्कुट, टॉफी और गुटखे के रैपर बिखरे थे, जिससे परिजनों को संदेह हुआ। तलाशी लेते हुए वे भूसा घर पहुंचे, जहां बच्ची का शव मिला।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/XLmfNi8h7dU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/XLmfNi8h7dU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बच्ची के कपड़ों पर लगे खून और स्थिति के आकलन से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि बच्ची शाम को घर के बाहर खेल रही थी। अचानक लापता होने पर पूरे गांव में खोजबीन शुरू हुई। ग्रामीणों ने भी मदद की, लेकिन काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिला। जब वे पास ही स्थित किसी के भूसा घर के ओएस पहुंचे तो बाहर ही उन्हें बच्ची के अंडरगारमेंट्स मिले। वही भूसे में शव पाया गया। शव देखकर परिवार सदमे में है। मां बार-बार बेहोश हो रही हैं। पिता ने बताया कि बच्ची को लुभाने के लिए आरोपी ने टॉफी-बिस्कुट का इस्तेमाल किया होगा। 

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। अंडरगारमेंट्स, रैपर और अन्य सामग्री को कब्जे में लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।