जलालपुर के विवेक सिंह की पिटाई का वीडियो वायरल, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

पिटाई से घायल युवक विवेक सिंह जिंदगी की गुहार लगा रहा है और चीखता चिल्ला रहा, उसके बावजूद दबंगों पर तनिक भी दया नहीं आई और ताबड़तोड़ लाठियां बरसाते रहे।
 
viral Video

क्रूरता की हद पार करते हुए दबंगों ने युवक की इस कदर पिटाई किया कि

वीडियो देख आपकी भी रूह कांप जाएगी

चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के निवासी विवेक सिंह के ऊपर गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा लाठी डंडे से बीच सड़क पर इस कदर निर्दयता पूर्वक पिटाई की जा रही है कि युवक जिंदगी की गुहार लगाता रहा और दबंग ताबड़तोड़ उसके प्रहार कर रहे हैं। सारा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। इस वीडियो देख कर आपकी भी रूह कांप जाएगी। कई दिन पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद मामले में कार्रवाई की जा रही है।

कहा जा रहा है कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने भी आनन फानन में एक नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गया है।

<a href=https://youtube.com/embed/F79XjouL2v4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/F79XjouL2v4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के निवासी विवेक सिंह गांव में बाइक से आ रहे थे तभी सड़क पर पहले से ही घात लगाए गांव के ही एक व्यक्ति के सर पर कई लोग गाड़ी रोक कर रॉड एवं डंडे से निर्दयतापूर्वक पिटाई करने लगते हैं। पिटाई से घायल युवक विवेक सिंह जिंदगी की गुहार लगा रहा है और चीखता चिल्ला रहा, उसके बावजूद दबंगों पर तनिक भी दया नहीं आई और ताबड़तोड़ लाठियां बरसाते रहे।

इस संबंध सीओ सदर राजेश कुमार राय ने बताया कि कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के दो पक्षों में पुरानी रंजिश थी, जिसके कारण एक पक्ष के लोगों ने 28 जनवरी को सायंकाल दूसरे पक्ष के विवेक सिंह की लाठी डंडे से पिटाई कर दिया था, जिसमें वह घायल हो गया था। पिटाई करने वालो के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित किया गया है।