शादी का झांसा देकर 2.75 लाख की ठगी: जींद का पीड़ित पहुंचा एसपी दफ्तर, लुटेरी दुल्हन गिरोह पर ऐसे हैं आरोप

हरियाणा के जींद निवासी रामनिवास से चंदौली में शादी का झांसा देकर 2.75 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। फर्जी रस्म और एग्रीमेंट बनाकर पीड़ित को रास्ते में उतार दिया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस जांच में जुट गई है।
 

हरियाणा के जींद से चंदौली पहुंचा पीड़ित

शादी का झांसा देकर 2.75 लाख की ठगी

मांग में सिंदूर भरकर कराया फर्जी विवाह

बलुआ के मटियारा गांव के लोगों पर आरोप

एसपी आकाश पटेल के आदेश पर होगी एफआईआर

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियारा गांव से शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरियाणा के जींद जिले के निवासी रामनिवास ने चंदौली पहुंचकर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने शादी कराने का भरोसा देकर उसे चंदौली बुलाया और साजिश के तहत ठगी की शिकार बनाया।

 

खरीदारी कराई और ऐंठ लिए 2.75 लाख रुपये
पीड़ित रामनिवास के मुताबिक, चंदौली पहुंचने पर उसे एक युवती दिखाई गई और शादी तय होने की बात कहकर तैयारियों के नाम पर खरीदारी कराई गई। इस दौरान आरोपियों ने नकद और ऑनलाइन दोनों माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए पीड़ित से कुल 2.75 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित को लगातार यही विश्वास दिलाया जाता रहा कि सब कुछ पूरी ईमानदारी के साथ हो रहा है।

सिंदूर की रस्म के बाद फर्जी एग्रीमेंट का खेल
आरोप है कि आरोपियों ने एक घर में ले जाकर लड़की की मांग में सिंदूर भरने की रस्म भी संपन्न कराई, जिससे पीड़ित को लगा कि विवाह पूरा हो गया है। इसके बाद कानूनी लिखापढ़ी और विवाह अनुबंध पत्र बनवाने के बहाने पीड़ित को सकलडीहा तहसील ले जाया गया। वहां अनुबंध पत्र तैयार कराने के बाद आरोपियों ने उसे अपने पास ही रख लिया।

रास्ते में उतारा, थाने में मिला दुर्व्यवहार
तहसील से लौटते वक्त रास्ते में आरोपियों ने पीड़ित रामनिवास को गाड़ी से नीचे उतार दिया और कागजात तथा पैसे लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित जब अपनी शिकायत लेकर बलुआ थाने पहुंचा तो आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, बल्कि उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।

हरियाणा के जींद से चंदौली पहुंचा पीड़ित परिवार

शादी का झांसा देकर 2.75 लाख की ठगी

मांग में सिंदूर भरकर कराया फर्जी विवाह

बलुआ के मटियारा गांव के लोगों पर आरोप@baluacdi @Uppolice @chandaulipolice @cosakaldihacdi @IgRangeVaranasi pic.twitter.com/nvP8wjMxlA

— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 25, 2026


 

हरियाणा के जींद से चंदौली पहुंचा पीड़ित परिवार

शादी का झांसा देकर 2.75 लाख की ठगी

मांग में सिंदूर भरकर कराया फर्जी विवाह

बलुआ के मटियारा गांव के लोगों पर आरोप@baluacdi @Uppolice @chandaulipolice @cosakaldihacdi @IgRangeVaranasi pic.twitter.com/nvP8wjMxlA

— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 25, 2026


एसपी के आदेश पर दर्ज होगी एफआईआर
स्थानीय थाने से निराश होकर पीड़ित ने कई बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी आकाश पटेल से गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आकाश पटेल ने बलुआ थाने को मुकदमा पंजीकृत करने का कड़ा निर्देश दिया है। पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी, जिससे ठगी के इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा।