खेल रही छात्राओं पर कर रहे थे छींटाकसी, कंदवा पुलिस ने 5 को भेजा जेल

मनचले शोहदों पर सतर्क दृष्टि रखने के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

 

जिले में चल रहा है मिशन शक्ति फेज-5

'ऑपरेशन मजनू' के तहत कार्रवाई

छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले 6 मनचले गिरफ्तार

चंदौली जिले में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत, चंदौली पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में और 'ऑपरेशन मजनू' के तहत चलाए गए विशेष अभियान में, थाना कन्दवा पुलिस टीम ने छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में छह युवकों को गिरफ्तार किया है।

मनचले शोहदों पर सतर्क दृष्टि रखने के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

जानिए क्या था मामला
थाना कन्दवा की थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस टीम इलाके में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने और मनचलों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, पुलिस को सूचना मिली कि बीआरसी और यूपीएस कैंपस में खेलते हुए छात्राओं पर कुछ युवक अश्लील टिप्पणी कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी ग्राम बरहनी, थाना कन्दवा, जनपद चंदौली के निवासी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

  • शुभम पुत्र विनोद (उम्र करीब 26 वर्ष)
  • रोशन पुत्र सूर्यबली (उम्र करीब 27 वर्ष)
  • पीयूष उर्फ गोलू पुत्र पंकज (उम्र करीब 25 वर्ष)
  • रिषू पुत्र उपेन्द्र (उम्र करीब 21 वर्ष)
  • प्रशांत पुत्र अशोक (उम्र करीब 22 वर्ष)
  • शिवेंद्र पुत्र बनारसी (उम्र करीब 19 वर्ष)

इस गिरफ्तारी के आधार पर, थाना कन्दवा पर मुकदमा अपराध संख्या- 88/2025, धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही प्रचलित है। इस कार्रवाई से पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि महिला सुरक्षा के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।