कन्दवा पुलिस ने चोरी की 1 मोटरसाइकिल के साथ 1 युवक को किया गिरफ्तार 

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गाजीपुर के दिलदारनगर थाना और चंदौली के कंदवा थाना क्षेत्र में चोरी और अन्य धाराओं में मामले पंजीकृत हैं।
 

अमड़ा तिराहे पर पुलिस की दबिश

चोरी की बाइक के साथ युवक दबोचा गया

दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से चोरी की थी मोटरसाइकिल

बिहार ले जाकर बाइक बेचने की थी योजना

चंदौली जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कंदवा पुलिस ने गुरुवार की रात अमड़ा तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और 800 रुपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।


अमड़ा तिराहे से हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष प्रियांका सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान प्रिंस चौबे उर्फ आंसू (19 वर्ष) निवासी बहोरा थाना धीना को पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक (UP 67 F 2012) मिली।
चोरी का तरीका खुद बताया

पूछताछ में युवक ने बताया कि 14 सितंबर को उसने दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के बाहर से यह बाइक चुराई थी और इसे बिहार ले जाकर बेचने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
मंदिर से घंटा-बैटरी भी चुराई

जेब से मिले 800 रुपये के बारे में पूछने पर आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह रकम 17 जून को ग्राम रैवसा के मंदिर से घंटा और बैटरी चोरी कर बेचने के बाद हासिल की थी।
आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गाजीपुर के दिलदारनगर थाना और चंदौली के कंदवा थाना क्षेत्र में चोरी और अन्य धाराओं में मामले पंजीकृत हैं।
शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रियांका सिंह सहित उपनिरीक्षक रविकांत चौहान, राजेश कुमार राय, दिनेश कुमार मिश्रा तथा कांस्टेबल अजय कुमार, अजय कुमार वर्मा और दिलीप कुमार शामिल रहे।