कंदवा पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी और एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि दोनों के कब्जे से चोरी गए दो 20 किलो के बटखरे और एक 10 किलो का बटखरा बरामद हुआ है। आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
 

कंदवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक आरोपी और एक बाल अपचारी दबोचे गए

चोरी के मामले में वांछित थे दोनों

बीएनएस की धारा 315 में दर्ज था मुकदमा

चंदौली जिले के कंदवा थाना पुलिस ने शनिवार को चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो 20 किलोग्राम के बटखरे और एक 10 किलोग्राम का बटखरा बरामद किया गया है।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर तथा क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जितेश गुप्ता के तलाशपुर स्थित मिल के पास दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया।

बताते चलें कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घनश्याम गुप्ता पुत्र रामकिशुन शाह (उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम जलालपुर और एक बाल अपचारी (उम्र करीब 16 वर्ष), निवासी ग्राम कोदई के रूप में हुई है। दोनों मुक़दमा अपराध संख्या - 70/2025, धारा 315 बीएनएस में वांछित और फरार चल रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों के कब्जे से चोरी गए दो 20 किलो के बटखरे और एक 10 किलो का बटखरा बरामद हुआ है। आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल टीम में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, उपनिरीक्षक साहब, उपनिरीक्षक राधाकृष्ण यादव, कांस्टेबल आशीष कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार सिंह शामिल रहें।