चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता, वारंटी अभियुक्त मरजाद चौहान गिरफ्तार
2019 से एससी-एसटी के मामले था वांछित
अभियुक्त मरजाद चौहान को पकड़ने में मिली सफलता
हथियानी गांव का रहने वाला है आरोपी
चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जिले में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदौली पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम द्वारा वारंटी अभियुक्त मरजाद चौहान को उसके निवास स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मरजाद चौहान पुत्र गोवर्धन चौहान, निवासी ग्राम हथियानी, थाना व जिला चंदौली, उम्र लगभग 27 वर्ष के रूप में हुई है। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2019 में दर्ज गंभीर धाराओं में अभियोग लंबित था।
अपराध विवरण के अनुसार, ST नंबर 178/2019, अंतर्गत अपराध संख्या 251/2019, में आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1) द, ध के तहत मुकदमा थाना चंदौली में पंजीकृत था। अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था और न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मोहम्मद असलम एवं हेड कांस्टेबल संजीत शाह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस कार्यवाही के लिए बधाई दी और कहा कि अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे जिले में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।