एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम ने मुगलसराय में पकड़े 9 मनचले, करते थे छेड़खानी

मुगलसराय पुलिस द्वारा अभियान चलाकर 9 मनचले लड़कों को नगर पालिका इण्टर कालेज गेट के पास से दबोचा गया है। इसके बाद सभी से पूछताछ कर मनचलों के परिजनों को बुलवाकर मुनासिब हिदायत कर सुपुर्दगी में दिया गया है।  
 

चंदौली जिले में सक्रिय है एण्टी रोमियो स्क्वाड

मुगलसराय पुलिस ने 9 मनचले लड़कों को किया अरेस्ट

जानिए उसके बाद क्या हुयी कार्रवाई

जनपद चंदौली के समस्त थानों की एण्टी रोमियो स्क्वाड टीमों एवं महिला बीट पुलिस अधिकारी शक्ति दीदी द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के साथ-साथ  मनचलों व शोहदों की चेकिंग करके  उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही। इसी अभियान के क्रम में थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा 9 मनचले लड़कों को अरेस्ट करके कार्रवाई की गयी।

जिले में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान के साथनारी स्वावलंबन के प्रति जनपद चन्दौली में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों व महिला बीट पुलिस अधिकारी "शक्ति दीदी" द्वारा प्रमुख बाजारों, गांवों, कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास तथा गांव व कस्बों में चौपाल लगाकर लगातार महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को उनकी सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ  मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की जा रही। अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों व युवकों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई करने सहित हिदायत दी जा रही है।


        
इसी क्रम में थाना मुगलसराय क्षेत्र में मिल रही छेड़खानी की शिकायतों पर मनचले लड़कों पर शिकंजा कसने की कोशिश की गयी।  छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व घटना में शामिल मनचलों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा निर्देशित किया गया है।  मुगलसराय पुलिस द्वारा अभियान चलाकर 9 मनचले लड़कों को नगर पालिका इण्टर कालेज गेट के पास से दबोचा गया है। इसके बाद सभी से पूछताछ कर मनचलों के परिजनों को बुलवाकर मुनासिब हिदायत कर सुपुर्दगी में दिया गया है।  

इस दौरान इनको पकड़ने वाली टीम में एण्टी रोमियो, शक्ति दीदी अभियान  टीम में महिला उप निरीक्षक खुशबू यादव, महिला कांस्टेबल प्रिया तिवारी, उपनिरीक्षक हरिकेश व प्रदीप पाठक के साथ सिपाही शंकर व अमित सरोज शामिल थे।