मुगलसराय पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारी
चेकिंग अभियान में मिली सफलता
भागने की कोशिश में धराया आरोपी
तमंचा और कारतूस बरामद
आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
चंदौली जिले में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाई जा रही अभियान के तहत थाना मुगलसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कालीमहल चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
थाना मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ जीटीआर ब्रिज के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की और मौके से युवक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार युवक की पहचान रोहित मौर्या पुत्र गुलाब चन्द्र मौर्या निवासी भटौरा थाना विन्ध्याचल जनपद मिर्जापुर (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने जब उसकी जामा तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना मुगलसराय में मुक़दमा अपराध संख्या - 424/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें –
- थाना पड़री, मिर्जापुर में मारपीट व धमकी (धारा 323/504/506 भारतीय दण्ड विधान)
- जीआरपी मिर्जापुर एवं प्रयागराज अनुभाग में चोरी व माल बरामदगी (धारा 379/411 भारतीय दण्ड विधान) से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।
बरामद सामान में एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है ।
पुलिस टीम को सफलता
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, उपनिरीक्षक मनोज तिवारी चौकी प्रभारी कस्बा, हेड कांस्टेबल भूपेश कुमार यादव शामिल थे ।
पुलिस का सख्त रुख
एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।