पशु तस्करी के मामले में एक अरेस्ट, गाड़ी मालिक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

वांछित अभियुक्तों की तलाश में चेकिंग की जा रही थी। तभी वाहन मुखबिर की सूचना पर मथेला लोलपुर (पुलिया) से पिकअप वाहन संख्या UP67 AT 2650 पर लदे 3  गोवंशों (2 गाय व 1 बछड़े) को बरामद किया गया।
 

बलुआ थाना पुलिस ने अर्न्तराज्यीय गौ-तस्कर को पकड़ा

2 गायें व एक बछड़ा बरामद

वाहन मालिक के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

चंदौली जिले की बलुआ थाना पुलिस ने एक  अर्न्तराज्यीय गौ-तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से  मैजिक वाहन में क्रूरतापूर्ण तरीके से लादकर पशु तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 3 गोवंशों के साथ एक 1 चापड़ भी बरामद किया है।

जिले के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं आपराधियों व गौ-तस्करों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु दिये गये आदेश के क्रम में थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 15 अक्टूबर को उपनिरीभक अनिल कुमार यादव व अभिषेक शुक्ला ने अपने हमराहियों अरविन्द सिंह यादव व  फारुख के साथ मिलकर इसे दबोचा है।

बताया जा रहा है कि वांछित अभियुक्तों की तलाश में चेकिंग की जा रही थी। तभी वाहन मुखबिर की सूचना पर मथेला लोलपुर (पुलिया) से पिकअप वाहन संख्या UP67 AT 2650 पर लदे 3  गोवंशों (2 गाय व 1 बछड़े) को बरामद किया गया।

इसके साथ ही मौके से अभियुक्त महेश तिवारी पुत्र रविन्द्र नाथ तिवारी निवासी लोलपुर मथेला थाना बलुआ को भी  गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक अदद नाजायज चापड़ (चाकू)  बरामद हुआ है, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या -223/23 धारा – 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1. महेश तिवारी पुत्र रविन्द्र नाथ तिवारी निवासी लोलपुर मथेला थाना बलुआ जिला चन्दौली के साथ-साथ  वाहन स्वामी किरेन्दर प्रसाद पुत्र विनोद गोड़ निवासी सरेसर आलमपुर थाना अलीनगर चन्दौली के विरुध्द  पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विवरण में अभियुक्त महेश ने कहा कि लदी हुयी 2  गायों  व 1 बछड़े को तस्करी करके काटने के लिए बेचने जा रहा था।

अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
 गिरफ्तार अभियुक्त महेश तिवारी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास—
1. मु0अ0स0 223/23 धारा – 3/5A/8 गो0 नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 निवा0 अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
 वाँछित अभियुक्त किरेन्दर प्रसाद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास—
1. मु0अ0स0 223/23 धारा – 3/5A/8 गो0 नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 निवा0 अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली


गिरफ्तारी करने वाली टीम में  विनोद कुमार मिश्रा के साथ  उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला  व अनिल कुमार यादव  के साथ उनकी पुलिस टीम के साथी शामिल थे।