चंदौली पुलिस ने गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल किया, एक युवक गिरफ्तार

इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गाय को पैदल हांकते हुए विछिया अंडरपास के रास्ते विछिया तिराहे की तरफ जा रहा है और उसे गाड़ी पर लादकर बिहार ले जाने की योजना बना रहा है।
 

चंदौली पुलिस ने चेकिंग में गोवंश किया बरामद

विछिया तिराहे के पास दबोचा गया अभियुक्त

मुखबिर की सूचना पर त्वरित पुलिस कार्रवाई हुई

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदौली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर गोवंश बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना चंदौली पुलिस प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गाय को पैदल हांकते हुए विछिया अंडरपास के रास्ते विछिया तिराहे की तरफ जा रहा है और उसे गाड़ी पर लादकर बिहार ले जाने की योजना बना रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मौके से आरोपी को दबोच लिया और उसके कब्जे से एक गाय बरामद कर ली।

पकड़े गए आरोपी की पहचान फादर पुत्र कलाम खा (निवासी ग्राम नेगुरा, थाना चंदौली) के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह कम दाम पर गायों को खरीदकर नेगुरा में इकट्ठा करता है और बाद में उन्हें बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचता है। इससे उसे मोटा मुनाफा मिलता है।

इस संबंध में थाना चंदौली में मुक़दमा अपराध संख्या 231/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मो. असलम, हेड कांस्टेबल रामदयाल यादव, हेड कांस्टेबल संजीत शाह और कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में गोवंश तस्करी पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।