चंदौली में रेप का अभियुक्त 10 साल बाद गिरफ्तार, पखंडू के खिलाफ जारी था NBW
 

बबुरी पुलिस बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम  पखन्डू पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ है, जो ग्राम जरखोर, थाना बबुरी का रहने वाला है।
 

जरखोर गांव के पखंडू को 10 साल से खोज रही थी पुलिस

रेप के मामले में कोर्ट ने जारी किया था वारंट

बबुरी पुलिस की कार्रवाई से बढ़ी सख्ती 

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशों पर वांछितों और वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बबुरी थाना पुलिस ने एक वर्षों से फरार वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

बबुरी पुलिस बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम  पखन्डू पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ है, जो ग्राम जरखोर, थाना बबुरी का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि  59 वर्षीय इस अपराधी पर धारा 363, 366, 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट के रेप का मामला दर्ज है। थाने में दर्ज अपराध संख्या 34/2015 के बाद से यह फरार चल रहा था। 

पुलिस ने कहा कि इसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई, जिससे जन विश्वास और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिली है।

इसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजीत कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल अरुण पटेल शामिल थे। बबुरी पुलिस का कहना है कि ऐसी कार्रवाई  आगे भी जारी रहेगी।  चंदौली पुलिस की यह गिरफ्तारी दर्शाती है कि वारण्टी व फरार अपराधियों पर शिकंजा कसना अब प्राथमिकता पर है। जनता को सुरक्षा व न्याय दिलाने की दिशा में यह एक ठोस और भरोसेमंद कार्रवाई है।