चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था राम प्रवेश, धरौली चौकी के पास अरेस्ट

दिनांक 3 सितंबर 2025 को, उप-निरीक्षक संतोष कुमार और उनकी टीम धरौली चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
 

  सैयदाराजा इलाके में एक बाइक चोर गिरफ्तार

वाराणसी नंबर प्लेट वाली चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

रोहाखी गांव का रहने वाला है बाइक चोर  राम प्रवेश यादव

चंदौली जिले की पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को सैयदराजा थाना पुलिस ने चौकी धरौली के सामने से पकड़ा, और उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिस पर वाराणसी का नंबर प्लेट था।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सैयदराजा प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 3 सितंबर 2025 को, उप-निरीक्षक संतोष कुमार और उनकी टीम धरौली चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। जांच करने पर उसके पास से एक मोटरसाइकिल (नंबर UP65EF8320) मिली, जो चोरी की निकली।

आरोपी और उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान राम प्रवेश यादव (उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रोहाखी गांव, थाना इलिया, चंदौली का रहने वाला है। उसके आपराधिक इतिहास में पहले भी चोरी का एक मामला (मु.अ.सं. 93/2020, धारा 380, 411, 457) थाना इलिया में दर्ज है।

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 252/2025 के तहत धारा 317 बीएनएस 2023 में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वर प्रसाद पाण्डेय, उप-निरीक्षक संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, और कांस्टेबल राजीव शुक्ला, अनिल यादव, सुनील कुमार पाण्डेय, जितेंद्र सरोज, अजय सिंह, और विवेक तिवारी शामिल थे।