नौगढ़ में घर में अकेली महिला के साथ छेड़छाड़, 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा 

 

इस पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राम नगीना, रामटहल, विजय निवासी  लालतापुर थाना चकरघट्टा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 

 घर में अकेली महिला से छेड़खानी

घर घुसने हेतु दीवाल में किया था होल

चकरघट्टा थाना क्षेत्र के लालतापुर गांव की घटना

 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर खोज रही पुलिस

चंदौली जिले के नौगढ़ सर्किल के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसने हेतु मनबढों ने ईट हटाने के बाद दीवाल में होल कर दिया।  विरोध करने पर तीन लोगों ने महिला का हाथ पकड़ने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।‌ पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 आपको बता दें कि  पीड़िता ने तहरीर में  कहा है कि मेरे पति नहीं थे, वह घर पर अकेली थी। कुछ देर बाद पड़ोस के तीन लोग ईंट हटाकर घर में घुसने हेतु दीवाल में होल कर रहे थे। आरोप है कि तीनों ने महिला का होल के अंदर से ही उसका हाथ पकड़ने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने मोबाइल पर कॉल करके अपने पति को बुला लिया। पास- पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। 

बताया जा रहा है कि इस पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राम नगीना, रामटहल, विजय निवासी  लालतापुर थाना चकरघट्टा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि महिला ने  मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।