सैयदराजा पुलिस की कार्रवाई: गोवंश तस्करी में लिप्त दो शातिर गिरफ्तार, तीन गायें बरामद
धरौली माईनर नहर के पास चेकिंग के दौरान मिली सफलता
गौवध के लिए ले जाए जा रहे तीन गोवंश को सकुशल किया गया बरामद
2 शातिर गोतस्कर को किया गया गिरफ्तार
चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोवंश तस्करी में लिप्त दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तीन गोवंश (गायें) बरामद की गई हैं, जिन्हें वध हेतु ले जाया जा रहा था।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार जनपद के रास्ते गौ तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय के कुशल पर्यवेक्षण के तहत यह कार्रवाई की गई।
बताते चलें कि प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे मंगलवार शाम करीब 7:50 बजे धरौली माईनर नहर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। पूछताछ और तलाशी के दौरान पाया गया कि वे तीन गायों को अवैध रूप से वध के लिए ले जा रहे थे। मौके पर ही दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कुड्डूस पुत्र कासिम (उम्र 28 वर्ष, निवासी केरायगांव, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली) और चन्द्रिका पुत्र बाढ़ू (उम्र 40 वर्ष, निवासी बेदहा (टीरो), थाना सैयदराजा) के रूप में की गई है। बरामदगी में तीन गायों के साथ एक मोबाइल फोन भी शामिल है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 113/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक विनदेश्वर प्रसाद पांडेय, उपनिरीक्षक संतोष कुमार (चौकी प्रभारी धरौली), कांस्टेबल राजीव कुमार शुक्ला और कांस्टेबल अनिल कुमार की प्रमुख भूमिका रही।