सैयदराजा पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार इनामी तस्कर: 25 हजार का इनामी गोतस्कर विकास यादव गिरफ्तार
सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम की कार्रवाई
25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार
पिकअप गाड़ी से गोवंशों की तस्करी
चंदौली में गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस
चंदौली जिले की सैयदराजा थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोवध के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को धर दबोचा है। पुलिस की इस बड़ी सफलता से गोतस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। आरोपी को उसके घर के पीछे स्थित बगीचे से दबोचा गया है।
चेकिंग के दौरान छोड़कर भागा था पिकअप
बीते 25 मार्च 2026 को सैयदराजा पुलिस जेठमलपुर तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंदौली की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की पिकअप के ड्राइवर ने पुलिस को देखकर गाड़ी रोक दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो अंदर प्लास्टिक के कैरेट के पीछे 6 सांड अत्यंत क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बंधे मिले, जो सांस भी नहीं ले पा रहे थे।
पूछताछ में तस्कर ने खोले कई राज
पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र स्थित लसार बरौत गांव निवासी विकास यादव (उम्र करीब 24 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह और गाड़ी का मालिक गंगाधर पांडेय मिलकर सस्ते दामों या छूटे हुए गोवंशों को खरीदते थे और फिर पिकअप से उनकी तस्करी करते थे। घटना वाले दिन लोकेशन न मिलने और पुलिस चेकिंग देखकर वह डर के मारे गाड़ी छोड़कर भाग गया था।
सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम की कार्रवाई
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 30, 2026
25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार
पिकअप गाड़ी से गोवंशों की तस्करी@Uppolice @chandaulipolice @IgRangeVaranasi pic.twitter.com/JYCX1DxAot
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त विकास यादव शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ चंदौली के सैयदराजा थाने के अलावा प्रयागराज के हंडिया थाने में भी गोवध निवारण अधिनियम और मारपीट जैसे गंभीर धाराओं में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।