सकलडीहा पुलिस ने भी 4 वारंटियों को भेजा जेल, एक ही परिवार के 3 गए जेल
 

सकलडीहा कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि अमीन राय, लवकुश राय और पप्पू राय को दुदौली गांव से गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ चंदौली जिले की सीजेएम कोर्ट से वारंट जारी किया गया था।
 

दुदौली गांव से 3 लोग हुए गिरफ्तार

  दौलतपुर गांव से पकड़ा गया महेन्द्र

सकलडीहा पुलिस की कार्रवाई

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक निर्देश पर वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का असर सकलडीहा कोतवाली पुलिस के इलाके में भी देखने को मिला है। वहां पुलिस ने 2 मामलों के चार अलग-अलग वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
 
सकलडीहा कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि अमीन राय, लवकुश राय और पप्पू राय को दुदौली गांव से गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ चंदौली जिले की सीजेएम कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। इसके अलावा महेंद्र पुत्र विक्रम को दौलतपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ 2018 में मुकदमा दर्ज किया गया था और इसके खिलाफ भी सीजेएम कोर्ट से वारंटी जारी किया गया था।

 इन सभी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेश प्रकाश सिंह के अलावा महफूज अहमद व शिवमणि त्रिपाठी के साथ-साथ कांस्टेबल लक्ष्मी प्रकाश उपाध्याय, पंकज यादव और श्याम इंदर मौर्य शामिल थे।