सकलडीहा पुलिस ने चोरी की 6 बैटरियों के साथ 2 नाबालिग चोरों को पकड़ा

मुखबिर खास की सूचना पर सकलडीहा पुलिस टीम ने ग्राम नागेपुर नहर सड़क के किनारे से दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया।
 

बचपन में ही बन गए हैं शातिर चोर


गाड़ियों से चोरी कर कबाड़ी को बेचते थे बैटरी


एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर कार्रवाई


 सकलडीहा पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर लगाई लगाम


 पूछताछ से खुलेंगे और भी चोरी की घटनाओं के राज 

चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सकलडीहा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर सकलडीहा पुलिस टीम ने ग्राम नागेपुर नहर सड़क के किनारे से दो बाल अपचारियों को पुलिस हिरासत में लिया। इन बाल अपचारियों के कब्जे से चोरी की छह (06) गाड़ियों की बैटरियां बरामद की गईं।

ऐसे देते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बाल अपचारियों ने बताया कि वे अलग-अलग स्थानों पर खड़ी की गई गाड़ियों से बैटरी चुराकर निकाल लेते थे। वे इन बैटरियों को इकट्ठा करके थाना क्षेत्र से बाहर चहनियाँ और रामगढ़ जाकर कबाड़ी/लोगों को बेच देते थे। उन्होंने बताया कि पकड़े जाने के समय वे कुल 6 बैटरियाँ (छोटे/बड़े वाहनों की) बेचने के लिए ले जा रहे थे।

कानूनी कार्रवाई की तैयारी 
बरामदगी और पूछताछ के आधार पर थाना सकलडीहा पर मुकदमा अपराध संख्या-243/205 धारा 317(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक वरुणेन्द्र राय, हेड कांस्टेबल सुजीत सिंह, कांस्टेबल प्रश्विन दूबे और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी जारी रहेगी।