सकलडीहा पुलिस ने बवाल करने वाले 8 उपद्रवियों को दबोचा,कार्रवाई से इलाके को दिया संदेश
चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग गांवों से शांति भंग करने की कोशिश में जुटे 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें।
शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की कार्रवाई
सकलडीहा से 8 आरोपी हुए गिरफ्तार
धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई
सकलडीहा पुलिस टीम को मिली सफलता
क्षेत्र में कानून व्यवस्था रहेगी दुरुस्त
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सकलडीहा थाना प्रभारी भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका में कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अलग-अलग गांवों से दबोचे गए उपद्रवी
पुलिस द्वारा की गई इस मुस्तैद कार्रवाई के तहत बरठी, बहरवानी और सकलडीहा कस्बे के कई गांवों से शांति भंग करने के आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम और पते
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों में ग्राम बरठी के रहने वाले गुरुदयाल (19 वर्ष), रामप्रवेश (25 वर्ष), और अमरनाथ चौहान (19 वर्ष) शामिल हैं। इनके अलावा ग्राम बहरवानी के रहने वाले छोटू राय (19 वर्ष) को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं सकलडीहा कस्बे के रहने वाले शम्भू नारायण प्रजापति (56 वर्ष), हिमाचक प्रजापति (25 वर्ष), राकेश प्रजापति (19 वर्ष) और मोहम्मद कलाम (45 वर्ष) को पुलिस ने दबोचा है।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई को सकलडीहा के थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक वरुणेन्द्र राय, हेड कांस्टेबल सतीश यादव, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल सतीश पटेल, कांस्टेबल प्रश्वीन दूबे और कांस्टेबल शिवम यादव की सक्रिय टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।