पत्नी की हत्या करने वाला पति 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया हत्या का फावड़ा
 

मामला थाना सकलडीहा के ग्राम बथावर का है। यहां के निवासी भगवान दास यादव (38 वर्ष) ने अपनी पत्नी क्रीमकला (35 वर्ष) की हत्या 19 अगस्त 2025 की सुबह करीब 7 बजे कर दी थी।
 

कुछमन रेलवे स्टेशन से भागने की कर रहा था तैयारी

पत्नी क्रीमकला के किसी व्यक्ति से अवैध संबंध होने की आशंका

थानाध्यक्ष सकलडीहा अतुल कुमार ने टीम के साथ हत्यारे को दबोचा

चंदौली जिले के  सकलडीहा थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सकलडीहा अतुल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला सुरक्षा और घरेलू हिंसा से जुड़े अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और तेज कार्रवाई की सराहना की है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/0ZOkfUCzeK8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/0ZOkfUCzeK8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

घटना का विवरण
मामला थाना सकलडीहा के ग्राम बथावर का है। यहां के निवासी भगवान दास यादव (38 वर्ष) ने अपनी पत्नी क्रीमकला (35 वर्ष) की हत्या 19 अगस्त 2025 की सुबह करीब 7 बजे कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पत्नी की हत्या के मामले में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी
गंभीर अपराध की जानकारी पर सकलडीहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। आखिरकार 20 अगस्त 2025 को सुबह करीब 11:25 बजे पुलिस टीम ने आरोपी भगवान दास यादव को कुछमन रेलवे हाल्ट, थाना अलीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।

आरोपी का कबूलनामा
पूछताछ में आरोपी भगवान दास यादव ने बताया कि उसे संदेह था कि उसकी पत्नी क्रीमकला के किसी व्यक्ति से अवैध संबंध थे। इसी शक के कारण उसने गुस्से में आकर फावड़े से पत्नी के सिर पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्यारे का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ निम्न मुकदमे दर्ज हैं—

मुकदमा अपराध संख्या--160/2014 धारा 147/148/307 भादवि, थाना सकलडीहा

मुकदमा अपराध संख्या--153/2015 धारा 110जी, थाना सकलडीहा

मुकदमा अपराध संख्या--172/2022 धारा 504/506 भादवि, थाना सकलडीहा

गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस सफलता में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक दिनेश राम, उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी, हेडकांस्टेबल सतीश कुमार यादव, हेडकांस्टेबल अमित कुमार यादव, कांस्टेबल रोहित कुमार गौड़, कांस्टेबल प्रश्विन दूबे और  संदीप यादव शामिल रहे।