सकलडीहा पुलिस ने NBW के तहत वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तारी

इस गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश राम, कांस्टेबल अरुण कुमार वर्मा शामिल रहें ।
 

न्यायालय से जारी NBW पर सकलडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धारा 376 के आरोपी को पुलिस ने घर से दबोचा

2019 के मुकदमे में लंबे समय से था वांछित आरोपी

चंदौली जिले के सकलडीहा थाना पुलिस ने शनिवार को माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के तहत एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।

बताते चलें कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनोद कुमार पुत्र रामजनम (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम ताजपुर, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। वह एसटी संख्या 174/2019 व अपराध संख्या 110/2019, धारा 376 भादवि के मुकदमे में एडीजे/एफटीसी प्रथम कोर्ट चंदौली में वांछित था।

पुलिस ने अभियुक्त को आज दिनांक 02 अगस्त 2025 सुबह 8:50 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया और अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय में पेश किया।

इस गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश राम, कांस्टेबल अरुण कुमार वर्मा शामिल रहें ।