सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने मोनू व रामबचन को किया गिरफ्तार
 

इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त मोनू (उम्र 19 साल) पुत्र विजय नारायण  ग्राम गौसपुर थाना सकलडीहा जनपद चंदौली तथा राम बचन पाल पुत्र बुद्धू पाल निवासी ग्राम अंबा को गिरफ्तार किया गया।
 

दोनों के खिलाफ न्यायालय से जारी है एनबीडब्ल्यू

 रामबचन और मोनू को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

  अलग अलग जगहों से किया अरेस्ट

चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही में जुट गई है। दोनों को सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने अलग अलग जगहों से पकड़ा है।

 बता दे कि जिले के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान क्रम में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के मार्गदर्शन में वांछित एवं वारंटियों  के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने दो ऐसे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ माननीय न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था।  इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त मोनू (उम्र 19 साल) पुत्र विजय नारायण  ग्राम गौसपुर थाना सकलडीहा जनपद चंदौली तथा राम बचन पाल पुत्र बुद्धू पाल निवासी ग्राम अंबा को गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि इनके खिलाफ पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 66/2023 धारा 323, 504, 506, 308 भारतीय दंड विधान और मुकदमा संख्या 1440/ 18 धारा 279 304a भारतीय दंड विधान पंजीकृत था। दोनों के खिलाफ न्यायालय द्वारा NBW जारी होने के कारण कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों को पकड़ने के बाद न्यायालय भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

इनको गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्य, उप निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक मोहन प्रसाद, सिपाही दिनेश कुमार सम्मिलित रहे।