सकलडीहा पुलिस ने एक टाटा पिकअप से 2 राशि गोवंश किया गया बरामद

पुलिस टीम ने नोनार तुलसी आश्रम के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध टाटा ACE गोल्ड मालवाहक (बिना नंबर प्लेट) से दो जीवित गोवंशीय पशुओं को बरामद किया।
 

चंदौली जिले के सकलडीहा पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। दिनांक 06.05.2025 को समय लगभग रात्रि 8:30 बजे, पुलिस टीम ने नोनार तुलसी आश्रम के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध टाटा ACE गोल्ड मालवाहक (बिना नंबर प्लेट) से दो जीवित गोवंशीय पशुओं को बरामद किया।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर एंव क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, रघुराज के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थाना सकलडीहा पुलिस द्वारा दिनाँक 06.05.2025 को समय करीब 8:30 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर नोनार तुलसी आश्रम के पास वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान चेकिंग कर पुलिस टीम से करीब 100 मीटर पहले एक पिकअप वाहन बिना नम्बर की खड़ी थी। मौजूदा पुलिस टीम द्वारा पिकअप की तलाशी ली गयी तो पिकअप से 02 राशि गोवंश बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-66/2024 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम बनाम वाहन चालक नाम पता अज्ञात पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 लक्ष्मीकान्त मिश्र, का0 अरुण कुमार वर्मा शामिल रहें ।