बबुरी पुलिस ने ₹15,000 का इनामिया बदमाश संजय कुमार को किया गिरफ्तार
 

इसकी गिरफ्तारी ग्राम खुरूहुजा थाना बबुरी स्थित पक्का नारा ओपेन जिम के पास से प्रातः 09:55 बजे की गई।
 

जनपद चन्दौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

खुरूहुजा के पास पक्का नारा ओपेन जिम के पास से दबोचा

अलीनगर थाने के  खरगीपुर का रहने वाला है संजय कुमार

चंदौली जिले की बबुरी पुलिस द्वारा ₹15,000 का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे (IPS) द्वारा चलाए जा रहे वांछित / वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में, थाना बबुरी के प्रभारी निरीक्षक सूर्यप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ₹15,000 का इनामिया अभियुक्त संजय कुमार को गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि इसकी गिरफ्तारी ग्राम खुरूहुजा थाना बबुरी स्थित पक्का नारा ओपेन जिम के पास से प्रातः 09:55 बजे की गई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बबुरी में मुकदमा अपराध संख्या  21/25 धारा 105 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है।

अभियुक्त का विवरण:

नाम: संजय कुमार

पिता का नाम: स्व. सुमेर प्रसाद

निवासी: ग्राम खरगीपुर, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली

उम्र: 40 वर्ष

इनाम राशि: ₹15,000

प्रकरण: मुकदमा अपराध संख्या- 21/25 धारा 105 बीएनएस, थाना बबुरी

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा के अलावा निरीक्षक विभूति नारायण राय, उप निरीक्षक अजय कुमार यादव, कांस्टेबल अशोक यादव और विशाल गिरी शामिल थे। गिरफ्तारी के पश्चात नियमानुसार पुलिस के द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।