धानापुर पीजी कॉलेज में चौकीदार की रहस्यमयी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

चंदौली के धानापुर स्थित शहीद हीरा सिंह पीजी कॉलेज में ड्यूटी के दौरान चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कॉलेज परिसर में शव मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच में जुटी है।
 

1️ कॉलेज परिसर में ड्यूटी के दौरान मौत
    संदिग्ध हालात में चौकीदार का शव बरामद


3️ कैमरा बंद, दरवाजा तोड़कर मिला शव


4️ पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज


5️ परिजनों में कोहराम, गांव में मातम

चंदौली जिले के धानापुर कस्बे में स्थित शहीद हीरा सिंह पीजी कॉलेज के एक चौकीदार की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिहावल गांव निवासी 35 वर्षीय उपेंद्र यादव उर्फ पांचू का शव शुक्रवार सुबह कॉलेज परिसर में मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

परिजनों के अनुसार, उपेंद्र गुरुवार रात करीब 8 बजे भोजन करने के बाद ड्यूटी के लिए घर से कॉलेज गए थे। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजन उन्हें देखने कॉलेज पहुंचे। उन्होंने पाया कि अंदर से कैमरा बंद था। दरवाजा तोड़ने पर उपेंद्र का शव मिला।

उन्हें तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक उपेंद्र यादव अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके परिवार में पत्नी नीतू (30 वर्ष), 11 वर्षीय पुत्र नमन और 7 वर्षीय पुत्री रूही हैं। वह अपने छह भाइयों में पांचवें स्थान पर थे।

घटना की जानकारी मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि चौकीदार की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजने की तैयारी की जा रही है। थाना प्रभारी सेन ने कहा कि मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।