शहाबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र कुमार पुत्र राम सकलराम (उम्र 29 वर्ष), निवासी शहाबगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया और झोले में रखा गांजा कब्जे में कर लिया।
 

सेमरा पुलिया के पास देर रात छापा

54 पुड़िया में पैक किया गया गांजा बरामद

आरोपी जितेन्द्र कुमार गांजे के साथ पकड़ा गया

NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

चंदौली जिले के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शहाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना शहाबगंज पुलिस टीम ने गुरुवार देर रात सेमरा पुलिया के पास घेराबंदी कर एक गांजा तस्कर को दबोच लिया। उसके पास से 54 पुड़िया में रखा गया कुल 203 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र कुमार पुत्र राम सकलराम (उम्र 29 वर्ष), निवासी शहाबगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया और झोले में रखा गांजा कब्जे में कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना शहाबगंज में मुक़दमा अपराध संख्या - 100/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज द्वारा की जा रही है।

इस बरामदगी और गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संगम लाल द्विवेदी, हेड कांस्टेबल हरेराम यादव व रामसमुझ यादव कांस्टेबल  श्याम इन्दर मौर्या शामिल रहे।