फत्तेपुर खुर्द में डीह बाबा स्थान के पास चल रहा था तार चोरी का खेल, औजारों के साथ दबोचे गए 5 शातिर चोर 

 

चंदौली की शहाबगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिजली का तार चोरी करते 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 3 बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया है।

 
 

बिजली तार चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार

फत्तेपुर खुर्द में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

2 आरोपी गिरफ्तार और 3 बाल अपचारी हिरासत में

मौके से आरी ब्लेड और प्लास बरामद

बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज

चंदौली जिले के थाना शहाबगंज क्षेत्र में पुलिस को तार चोरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम 10 नवंबर 2026 की रात को चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि ग्राम फत्तेपुर खुर्द स्थित डीह बाबा स्थल के पास कुछ लोग बिजली का तार काटने और चोरी करने में लगे हुए हैं।

रंगे हाथ धरे गए आरोपी, उपकरण भी बरामद
मुखबिर से सूचना मिलते ही शहाबगंज पुलिस टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही चोरों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बिजली का तार काट रहे 2 शातिर चोरों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही घटना में शामिल 3 बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। मौके से चोरी का विद्युत तार, एक प्लास और एक आरी का ब्लेड बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार किए गए वयस्कों की पहचान अनन्त कुमार (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र रामसकल और अनिकेत (उम्र करीब 18 वर्ष) पुत्र छांगूर के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी ग्राम फत्तेपुर खुर्द, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली के ही रहने वाले हैं। उनके साथ मौजूद 3 अन्य नाबालिगों को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस टीम
इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के साथ उपनिरीश्रक चन्द्रभान, कांस्टेबल आशुतोष यादव, संदीप जायसवाल, अनुज पाण्डेय और संदीप वर्मा की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने इस मामले में थाना शहाबगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 143/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 317(2) में केस दर्ज कर लिया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।