चकिया पुलिस के हत्थे चढ़ा महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गाने वाला सुधीर, बुढ़वल गांव का है रहने वाला

मामला थाना चकिया क्षेत्र के काली माता मंदिर के पास का है, जहाँ पूजा-पाठ कर लौट रही महिलाओं को देखकर एक युवक अश्लील गाने गाते हुए फब्तियां कस रहा था।
 

महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार

सुधीर कुमार नामक युवक को पुलिस ने भेजा जेल

मिशन शक्ति के तहत की जा रही है ताबड़तोड़ कार्रवाई

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चकिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शोहदे को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं को देखकर अश्लील फब्तियां कसता था और समाज में असामाजिक माहौल बना रहा था।

आपको बता दें कि मामला थाना चकिया क्षेत्र के काली माता मंदिर के पास का है, जहाँ पूजा-पाठ कर लौट रही महिलाओं को देखकर एक युवक अश्लील गाने गाते हुए फब्तियां कस रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान सुधीर कुमार पुत्र निर्मल राम, निवासी ग्राम बुढवल, थाना चकिया, जनपद चंदौली (उम्र लगभग 21 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुक़दमा अपराध संख्या - 224/2025 धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें उपनिरीक्षक हरेंद्र यादव और कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है।

पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम की प्रशंसा की और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अभद्र व्यवहार पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी।