बलुआ थाना पुलिस ने दो भाइयों समेत 3 को भेजा जेल, अलग-अलग मामलों में थे वांछित

 बलुआ पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुनील यादव को 2021 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 525 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
 

बलुआ थाना पुलिस का वारंटियों के खिलाफ अभियान

  मोहनपुरवा से पकड़ा गया सुनील यादव

  नादी गांव से की गई दोनों सगे भाइयों की गिरफ्तारी

चंदौली जिले की बलुआ थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दो सगे भाइयों समेत तीन वारंटियों को पकड़ लिया है। ये सभी अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे थे। इन सभी की गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्यवाही करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 जानकारी में बताया जा रहा है कि पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश राय के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक बलुआ ने बीती रात कुल 3 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, जिसमें सुनील यादव पुत्र स्वर्गीय लालजी यादव,  मोबीन अहमद पुत्र यासीन और मतीन अहमद पुत्र यासीन शामिल हैं।

 बलुआ पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुनील यादव को 2021 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 525 के तहत गिरफ्तार किया गया है, जबकि मोबीन अहमद और मतीन अहमद को 2023 और 2008 में दर्ज मामलों के तहत धर दबोचा गया है। सुनील यादव बलुआ थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव का रहने वाला है, जबकि मोबीन अहमद पुत्र यासीन और मतीन अहमद की गिरफ्तारी नादी गांव से की गई है।

 इन को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला, राजदेव राम के साथ अश्वनी कुमार राय और हेड कांस्टेबल रामबिहारी सिंह शामिल थे।