मुंबई से वकील से मिलने चंदौली पहुंचा था 25 हजार का इनामी तस्कर, लक्ष्मणगढ़ चौराहे पर पुलिस ने दबोचा
चंदौली के बलुआ थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित गो-तस्कर राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मार्च महीने से फरार आरोपी मुंबई भाग गया था और वकील से मिलने लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार
लक्ष्मणगढ़ चौराहे से हुई आरोपी की गिरफ्तारी
गेहूं के खेत से भागकर गया था मुंबई
पिकअप से गोवंश बिहार ले जाने का आरोप
बलुआ पुलिस टीम ने चलाया चेकिंग अभियान
चंदौली जिले के बलुआ थाना पुलिस ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25,000 रुपये के इनामी और वांछित आरोपी राहुल यादव को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।
25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 9, 2026
लक्ष्मणगढ़ चौराहे से हुई आरोपी की गिरफ्तारी
गेहूं के खेत से भागकर गया था मुंबई
पिकअप से गोवंश बिहार ले जाने का आरोप
बलुआ पुलिस टीम ने चलाया चेकिंग अभियान@baluacdi @chandaulipolice @Uppolice @adgzonevaranasi pic.twitter.com/BLvNPr2pOC
गेहूं के खेत से फरार हुआ था आरोपी
गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव पुत्र श्याम बिहारी यादव, चंदौली जिले के नादी गांव (थाना बलुआ) का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि 15 मार्च 2026 को वह अपने साथी सादिक अंसारी और सार्जन शाह के साथ एक पिकअप वाहन (UP67BT4169) में गोवंश लादकर वध हेतु बिहार ले जा रहा था। उस दौरान पुलिस ने सरौली के पास वाहन रोककर उसके दोनों साथियों को पकड़ लिया था, लेकिन राहुल गेहूं के खेत का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया था।
मुंबई में छुपा था आरोपी
पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी घटना के बाद तुरंत मुंबई भाग गया था। आरोपी ने बताया कि वह पिछले दिन ही वापस लौटा था और अपने वकील से कानूनी मदद व सलाह लेने जा रहा था, तभी लक्ष्मणगढ़ चौराहे पर मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ बलुआ थाने में मु0अ0सं0 62/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के गंभीर मामले दर्ज हैं।
आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राहुल यादव का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले से भी गोवध अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अमित सिंह, उपनिरीक्षक धर्मदेव यादव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल रमेश यादव, संदीप कुमार गौतम और राहुल चक्रवर्ती शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।