वारंटी चन्दन को चकिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर जाएगा जेल

इस दौरान पुलिस टीम ने चन्दन पुत्र राम अधार निवासी मछली मंडी दुर्गानगर थाना चकिया को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया।
 

वारंटी चन्दन को चकिया पुलिस ने दबोचा

न्यायालय से जारी NBW पर हुई गिरफ्तारी

मछली मंडी दुर्गानगर से पकड़ा गया आरोपी

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना चकिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को पुलिस टीम ने न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित वारंटी को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) दिगम्बर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने चन्दन पुत्र राम अधार निवासी मछली मंडी दुर्गानगर थाना चकिया को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से न्यायालय से जारी NBW के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारंटी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में दबिश देकर अन्य वारंटियों की तलाश भी तेज कर दी है।

इस गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक प्रवीणचन्द्र सिंह शामिल रहें।