इलिया पुलिस ने 45 पाउच ब्लू लाइन देशी शराब के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तारी
इलिया पुलिस की बड़ी सफलता
अंतर्राज्यीय तस्करों की गिरफ्तारी से हड़कंप
45 पाउच ब्लू लाइन शराब बरामद
आबकारी एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा
चंदौली जिला के इलिया थाना की पुलिस ने धनरियां माफी गांव के काली मंदिर के समीप सोमवार को दो अंतर्राज्यीय तस्कर को 45 पाउच ब्लू लाइन देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र के ग्रस्त पर निकले थे, उसी वक्त मुखबिर से सूचना मिला कि एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से तस्कर सफेद बोरी में शराब भरकर धनरियां गांव के रास्ते होकर बिहार जाने वाले हैं। जिस पर पुलिस में धनरिया गांव के काली मंदिर के समीप से स्प्लेंडर सवार दो तस्करों को बोरी में शराब भरकर ले जाते वक्त गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर 45 सीसी ब्लू लाइन देशी शराब पकड़ी गई।
थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अंतर्राज्यीय शराब तस्कर अशफाक तथा हसनैन बिहार प्रांत के कैमूर जिला अंतर्गत चांद थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी हैं। जिनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इस गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रविंद्र, हेड कांस्टेबल कल्लन यादव रहे।